Categories: बलिया

Ballia- सीएचसी के आक्सीजन प्लांट से लाखों की चोरी, फार्मासिस्ट के खिलाफ FIR दर्ज

बलिया। बांसडीह क्षेत्र में सीएचसी अगउर परिसर के आक्सीजन प्लांट से लाखों रूपयों के उपकरणों की चोरी मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद फार्मासिस्ट के खिलाफ साजिश कर गबन का मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस को चोरी के बाद 12 मई को ही तहरीर दी थी।



दरअसल आक्सीजन प्लांट की चाभी फार्मासिस्ट अशोक कुमार के पास रहती थी। प्लांट में ताला बंद होने के बाद भी चोरी हुई। प्लांट से MOP बॉक्स की सारी पीसीएल बोर्ड, एअर कम्प्रेशर, स्टेबलाइजर, बाल्म, मोफलर आदि चोरी हो गया हैं। कई दिनों तक चोरी को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का दौर चलता रहा, लेकिन न तो पुलिस ने कुछ कार्रवाई की और न ही वादी पक्ष ने ही कोई आवाज उठाई। मामले को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश हुई।

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने बाद पुलिस ने सीधे तौर पर अपनी जांच के आधार पर मामले को एक नया रूप दिया और प्रकरण में केंद्र अधीक्षक की तहरीर को आधार बनाकर केंद्र के फार्मासिस्ट अशोक कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर फार्मासिस्ट के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago