बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर समेत 2 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर नम्बरी (गरीबा डेरा) का राकेश (12) रविवार को अपने खेत में गया था। शाम को जब वह साइकिल से घर लौट रहा था तभी वह बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में रेवती कस्बे के निवासी पंकज (18) की रविवार शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।
पकंज ताल में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि जिले में पिछले 48 घंटों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…