बलिया में साइबर अपराध में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा मामला रेवती क्षेत्र से सामने आया है। जहां KYC अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से 39 हजार रुपये उड़ा लिया। वहीं अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
दरअसल कस्बा के वार्ड संख्या 12 निवासी अप्पू गुप्ता ने पुलिस को तहरीर है कि बुधवार को E-KYC और खाता संख्या अपडेट करने के लिए एक नम्बर से फोन आया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने OTP पूछा तो उन्होंने बता दिया। इसके बाद उपडाकघर में संचालित खाते से 3-4 बार में 39 हजार 400 रुपये निकाल लिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात के खिलाफ धारा 420 आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…