Categories: बलिया

बलिया में लगातार मौत को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम रवीन्द्र कुमार ने सीएमएस को दिए जरूरी निर्देश

बलिया में लगातार हो रही मौत को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार जिला अस्पताल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सीएमएस एस के यादव को अस्पताल में ट्रामा सेंटर, पीकू वार्ड और अन्य वार्डों की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल और स्टोर के निरीक्षण के दौरान जो निर्देश दिए गए थे उनका पूरी तरह से पालन किया जाए और कमियों को दूर किया जाए। साथ ही इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि सभी एसी और कूलर ठीक से काम करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दवाओं की उपलब्धता बनी रहे।

और मरीजों को किसी भी प्रकार से दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी वार्डों में कर्मचारियों की समय सारणी के अनुसार ड्यूटी लगाई जाए और जो भी कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है उनकी जवाबदेही तय की जाए।

Ritu Shahu

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

7 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago