Categories: बलिया

बलिया में बच्चों को गोद में उठाकर खिलाते नजर आए सीएम योगी, तस्वीरें वायरल

सीएम योगी बुधवार को बलिया दौरे पर रहे। उन्होंने बलियावासियों को 3700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जय प्रकाश नगर में 20 बेड के कोविड अस्पताल और 50 बेड के फील्ड अस्पताल का उद्घाटन किया।

इसके बाद योगी ने सभा को संबोधित किया और आंगनबाड़ी की तरह से 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। बच्चों के साथ सीएम योगी के चुलबुले अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है। सीएम योगी बच्चों के गोद में लेकर खिलाते नजर आए। कुछ बच्चों के साथ उन्होंने मस्ती करते हुए खीर और चॉकलेट भी खिलाईं।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना के अधिकारी ने एक बच्चे के कुपोषित होने की जानकारी देते हुए बताया कि मां द्वारा स्तनपान समय से न कराने से बच्चा कमजोर हो गया था। मगर आंगनबाड़ी के सुझाव के बाद से मां द्वारा स्तनपान कराने से बच्चा वापस स्वस्थ हो गया। ऐसे में सीएम योगी ने आंगनबाड़ी के कार्य की जमकर प्रशंसा की और बच्चों का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

7 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago