बलिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाश नगर में 21 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि 21 जून को सीएम एक बड़े हॉस्पिटल की नींव रख सकते हैं।
गौरतलब है कि विगत दिनों जेपी के गांव में डीएम रवींद्र कुमार, सीडीओ प्रवीण वर्मा, मुख्यचिकित्सा अधिकारी डा. जयंत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंच कर निरीक्षण किया है। इस दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
वहीं जेपी के गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार आ रहे है। इसको लेकर जयप्रकाश नगर सहित जिले में चर्चा हो रही है। हालांकि सीएम के दौरे का अब तक कोई अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। संभावना को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…