Categories: बलिया

बलिया में आग से 35 घर हुए खाक

बलिया में भीषण गर्मी की वजह से आग का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है।जिले के बैरिया क्षेत्र की गोपालनगर अनुसूचित बस्ती में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जहां 35 अधिक लोगों के आशियाने और उसमे रखा लाखों रुपये का खाद्यान्न, कपड़े, घर-गृहस्थी के सामान सहित सब कुछ जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि पछुवा हवा के झोंके से पोखरा स्थित यादव बस्ती तक आग पहुंच गई। एक ओर भीषण गर्मी की तपिश तो दूसरी ओर आग की लपटों के कारण लोग नजदीक नहीं पहुंच नहीं पा रहे थे। हालांकि फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। कुछ दिन पहले भी इसी बस्ती में आग लगने से 91 आशियाने स्वाहा हो गए थे।

सबसे पहले सुरेंद्र राम के घर से आग की लपटें उठी देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं। और फिर करीब 35 लोगों के घर को अपनी लपटों में ले लिया।अनुसूचित बस्ती से लेकर यादव बस्ती तक पूरा गांव आग का गोला बन गया। भीषण आग के कारण भगदड़ की स्थिति हो गई। जो जहां था, जान बचाकर सब कुछ छोड़कर बस्ती से बाहर भाग खड़ा हुआ। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोग अगर मशक्कत नहीं करते तो आग शिवाल मठिया तक फैल जाती है।

आग पर जब तक काबू पाया गया पूरी की पूरी बस्ती जलकर खाक हो गई। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु यादव ने अग्नि पीड़ितों को तत्काल भोजन की व्यवस्था अपनी तरफ से कराई। सूचना के बाद मौके पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव और लेखपाल राजू यादव नुकसान का जायजा लेने में जुट गए। गोपालनगर पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र दत्त और पुलिसकर्मियों ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने मे ग्रामीणों का सहयोग किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago