बलिया में खुद को दर्जाधारी राज्यमंत्री का सचिव बताकर युवक ने पुलिस से अभद्रता की। इस मामले में आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गड़वार थाने के इंस्पेक्टर राम अनुराग शुक्ल ने बताया कि 13 जून को थाने का चार्ज और सीयूजी मोबाइल उनके पास था। मंगलवार रात करीब 8.24 बजे पहली बार और 8.25 पर दूसरी बार एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दर्जाधारी राज्यमंत्री का सचिव विनोद सिंह बताया।
फोन के दौरान पूरे समय आरोपी पुलिस से अभद्रता करता रहा। यहां तक कि बिना कोई कारण अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ ही जेल भेजने की धमकी दी। इसी बीच फोन कट या एक मिनट बाद फिर फोन आया। एसएसआई ने जैसे फोन रिसीव किया। इसके बाद व्यक्ति ने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को गालियां दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले में बलिया एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…