Categories: देश

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, शोक में डूबा देश

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया. वह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दो महीने से ज्यादा समय से भर्ती थे. बुधवार शाम को अचानक उनकी तबीयत नाजुक हो गई थी. बृहस्पतिवार शाम करीब 5.30 बजे एम्स की ओर से जारी एक रिलीज में वाजपेयी के निधन की बात कही गई. रिलीज के मुताबिक वाजपेयी का निधन करीब 5.20 में अंतिम सांस ली.

एम्स ने पहले बुधवार की रात और उसके बाद गुरुवार की सुबह बयान जारी कर कहा था कि उनकी हालत अब भी नाजुक है. बुधवार जैसी ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. इसके बाद से कई दूसरे नेता भी वाजपेयी का हालचाल लेने एम्स पहुंच रहे थे.

अटल बिहारी वाजपेयी को 11 जून को किडनी, छाती और यूरिन में इन्फेक्शन होने की शिकायत पर एम्स में भर्ती करवाया गया था. 93 साल के हो चुके वाजपेयी को 2009 में भी एक स्ट्रोक पड़ चुका है. बता दें कि ये चौथी बार है कि पीएम मोदी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे हैं.

एम्स के डॉयरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया वाजपेयी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थे. उनके नेतृत्व में टीम उनकी हर स्थिति की लगातार जांच कर रही थी. डॉ. गुलेरिया पिछले 30 साल से वाजपेयी का इलाज कर रहे थे. बता दें कि साल 2004 के बाद वाजपेयी की हालत लगातार बिगड़ती गई. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक जीवन से भी दूरी बना ली थी. वह घर पर ही रहने लगे. बाद के दिनों में वह सिर्फ कुछ लोग से ही मिलने लगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago