बलिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

72वां स्वतंत्रता दिवस पर बागी धरती बुधवार को जश्न में डूबी रही। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर झण्डा फहराया गया। स्कूलों में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कई जगहों पर जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। कई जगह गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलनों की यादों को साझा किया।

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने अपने आवास पर झण्डा फहराने के बाद कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में सेनानी उत्तराधिकारियों को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने दायित्व का ईमानदारी वि निष्ठा के साथ निर्वहन करें, यही देश की असली सेवा होगी। जनपदवासियों से अपील किया कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाएं, अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पाॅलिथीनमुक्त जिला बनाने का संकल्प लें तो यही आजादी का सही सदुपयोग होगा। डीएम ने कहा कि पूर्वजों के जीवन और वर्तमान जीवन की तुलना कर यह देख सकते हैं कि आजादी के बाद हमने काफी तरक्की की है। हमारा भारत जवान देश है, बस युवाओं की सही दिशा देने की जरूरत है।

एडीएम मनोज सिंघल ने कहा कि आज मुलभूत सुविधाएं मिल रही है तो यह आजादी की लड़ाई लड़ने वाले उन बलिदानियों की देन है। सीआरओ प्रवरशील बर्नवाल ने आपसी एकता व भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट डाॅ विश्राम ने कहा कि आजादी से पहले अंग्रेज शासन की समानान्तर सरकार बलिया में चली थी। ऐसे जिले में कार्य करना हम सबका सौभाग्य है। देशसेवा करना है तो सभी अपना काम पूरी ईमानदारी व कर्मठता से करें। सेनानी रामविचार पांडेय ने आजादी की लड़ाई के समय की यादों को साझा करते हुए आज युवा पीढ़ी को इसका महत्व समझने की जरूरत बताई। गोष्ठी को शिवकुमार कौशिकेय, शत्रुघ्न पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago