Categories: बलिया

चितबड़ागांव में नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरजीत सिंह और सभासदों ने ली शपथ, कई दिग्गजों ने की शिरकत

बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरजीत सिंह और 15 वार्डों के नव निर्वाचित सभासदों के लिए रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहां उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत नायक ने चेयरमैन और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु शामिल हुए।

चेयरमैन अमरजीत सिंह के अलावा राजेंद्र नगर वार्ड से शोभा सिंह, सुभाष नगर वार्ड से नौहीन, अंबेडकर नगर वार्ड से सुनीता, मालवीय नगर वार्ड से सूर्य प्रताप ,ब्रम्हीबाबा नगर से बिजली देवी, पटेल नगर वार्ड से अमित वर्मा, चितेश्वर नगर वार्ड से सोहराब ,इंदिरा नगर वार्ड से शिवमंगल सिंह ,गोखले नगर वार्ड से किरण गुप्ता, अब्दुल कलाम नगर से ज्ञान प्रकाश सिंह, आजाद नगर वार्ड से अखिलेश सिंह, जय प्रकाश नगर वार्ड से राजेंद्र मिश्र, शास्त्री नगर-वार्ड से विनय तिवारी और गांधी नगर वार्ड से नूरजहां ने शपथ ली।

इस अवसर पर भाजपा सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विधायक केतकी सिंह, बेलहरी के ब्लॉक प्रमुख शंशाक शेखर तिवारी, मुरली छपरा के ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह उपब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार पाण्डेय, निवर्तमान चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू केशरी, मंडल अध्यक्ष मोती चन्द्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, पिंकेश सिंह, अमरनाथ सिंह, अरूण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरजीत सिंह ने अतिथियों सहित उपस्थित जन समूह का अभिवादन करते हुए आभार प्रकट किया। मंच पर अनामिका यादव, अरविंद अकेला और निशा उपाध्याय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago