Categories: बलिया

जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने छात्र नेता हेमंत यादव को दी श्रद्धांजलि, सरकार पर बोला हमला

बलिया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को बलिया के धड़सर पहुंचे। जहां उन्होंने छात्र नेता हेमंत यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही छात्र नेता के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह भी अखिलेश यादव के साथ मौजूद रहे। अवलेश सिंह ने भी छात्र नेता हेमंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने कहा कि हेमंत यादव पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार आरोपियों को पकड़ने में असफल साबित हो रही है। सरकार को जीरो जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में नीतीश सरकार बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। बदमाशों में सरकार का खौफ भी है। साथ ही मांग की है कि हेमंत यादव के परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा सरकार को देना चाहिए।

इसके अलावा निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर अवलेश सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में सिर्फ अन्याय हुआ है। साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2024 में महा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। देश में भाजपा हटाओ देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जदयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अहम भूमिका है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago