बलिया में सीएम की फोटो को प्लास्टिक से ढका, शिकायत पर प्रशासन ने लगवाया फोटो

बलिया में अराजक तत्वों की करतूत के बाद अब प्रशासन की सूझबूझ से बीजेपी कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम हुआ है। प्रशासन ने शनिवार को मुख्यमंत्री के फोटो पर चिपकाया गया प्लास्टिक निकाल दिया। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शांत हुए। बता दें कि अराजक तत्वों ने कई जगह पर सीएम की फोटो पर प्लास्टिक लगाया था।

दरअसल नगरा- गड़वार मार्ग पर गोठाई चट्टी और नगरा-रसड़ा मार्ग पर मलप मोड़ के पास क्षेत्रीय सुभासपा विधायक हंसू राम की पहल पर विधायक निधि से ने प्रवेश द्वार बनवाया है। इस द्वार पर एक तरफ उन्होंने अपनी और दूसरे तरफ सीएम योगी के साथ सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर की फोटो लगवाई थी। प्रवेश द्वार पर सीएम के साथ ओमप्रकाश राजभर की फोटो लगाएं जाने से पहले से ही दोनों दलों के नेताओं में तनाव था।

इस बीच रातोंरात अराजकतत्वों ने क्षेत्र के अखोप, तुर्तीपार, नरला हल्दीरामपुर, बरौली इब्राहिमपट्टी, कोठिया, नगरा रसड़ा मार्ग समेत सभी छ प्रवेश द्वार पर लगे सीएम और सुभासपा अध्यक्ष के फोटो पर सफेद प्लास्टिक चिपकाकर फोटो को ढक दिया। अराजक तत्वों की करतूत से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। भाजपा आईटी सेल के जयप्रकाश जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।

हालांकि शिकायत मिलते ही शनिवार को मुख्यमंत्री के फोटो पर चिपकाया गया प्लास्टिक निकाल दिये जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता व अगला पदाधिकारी शांत हुए। हालांकि पुलिस मामले में कार्रवाई की बात भी कर रही है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगरा और सीयर ब्लाक के सभी प्रवेश द्वार से सीएम की फोटो पर चिपकाई गई प्लास्टिक को हटवाया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने उक्त सभी प्रवेश द्वार से सुभासपा अध्यक्ष और विधायक की फोटो हटवाने के भी निर्देश दिए है।

बता दें कि बेल्थरारोड विधानसभा के विभिन्न मार्ग के प्रवेश द्वार पर छ अलग अलग महापुरुषों के नाम से प्रवेश द्वार बनवाएं गए है। प्रदेश में भाजपा और सुभासपा के बीच गठबंधन को लेकर अटकले भले ही तेज है लेकिन अब तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है बावजूद स्थानीय विधायक निधि से बनवाएं गए प्रवेश द्वार पर सीएम और सुभासपा अध्यक्ष की फोटो लगाएं जाने से दोनों दलों के नेताओं में तनातनी की स्थिति बनी हुई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago