Categories: बलिया

बलिया में बोलेरो की टक्कर से 1 की मौत, 1 घायल

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के समीप रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह 1 की मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेवती थाना क्षेत्र के मुंह छपरा गांव निवासी सुरेश सिंह और द्वारिका यादव साइकिल से रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग से अपने गांव लौट रहे थे। वे लक्ष्मीपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान सुरेश‌ की मौत हो गयी।

द्वारिका की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों‌ व्यक्ति लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति के यहां निमंत्रण में गए थे। जहां से वे अपने घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago