बलिया में एक तरफ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनने से होने वाले फायदों को जानकर लोग खुश हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ गरीब परिवार मायूस हैं, क्योंकि इनके खून-पसीने की मेहनत से बने आशियाने इसके जड़ मे आएंगे जिसको सरकार तोड़ने जा रही है।
इन गरीबों की जमीन पर सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है और अब सभी आवास तोड़ दिए जाएंगे। इससे लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। बता दें कि बलिया शहर के वार्ड नम्बर 11 में एक बड़ा हिस्सा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में आ रहा है जो हिस्सा एक्सप्रेसवे में आ रहा है वहां लगभग एक दर्जन परिवारों ने अपना पक्का मकान बनवाया है।
इन घरों को अब तोड़ा जाएगा, साथ ही लोगों को 3 दिन के अंदर घर खाली करने का अल्टीमेटम भी दे दिया गया है। अचानक घर तोड़ने का नोटिस हाथ में आने से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि मम गरीब है इसलिए एक स्टाम्प पेपर पर समझौते के मुताबिक जमीन के कीमत को कई किस्तों में दे दिया गया लेकिन जमीन के मालिक ने इसकी रजिस्ट्री हमारे नाम से नही की।
अब ये जमीन एक्सप्रेस वे में आ रही है। न तो हमारे पैसे वापस हुए और न ही जमीन दी गई है। सीधे घर तोड़ने की चेतावनी दी जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो हम घर खाली नहीं करेंगे। सभी लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि जमीन मालिक ने सरकारी पैसा भी ले लिया और जमीन भी हमारे नाम नहीं की। लिहाजा हम आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार हमारी मांगों पर सुनवाई करें।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…