बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में कोर्ट की लम्बी लड़ाई के बाद नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके बाद 2 साल से संघर्षरत बलिया की लीगल टीम के सदस्यों ने जश्न मनाया। टीम के सदस्यों का कहना था की आज से 2 साल पहले 5 दिसंबर 2018 को उन लोगों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था और आज 5 दिसंबर 2020 को यह भर्ती परीक्षा संपन्न हुई।
अभ्यर्थियों ने पिछले 2 वर्षों में इस भर्ती परीक्षा के दौरान तमाम उतार-चढ़ाव हाई कोर्ट सिंगल बेंच ,हाई कोर्ट डिवीजन बेंच से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का रास्ता देखा। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात नवनियुक्त सहायक अध्यापकों ने शपथ ली कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करेंगे तथा एक उत्तम समाज का निर्माण करेंगे।
इस जश्न के मौके पर अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा बेसिक शिक्षा विभाग का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इस मौके पर लीगल टीम सर्वेश बलिया के प्रमुख नेतृत्वकर्ता “अक्की भाई “तथा उनके साथ सहयोगी सदस्य उत्कर्ष कुमार सिंह,विनीता यादव, अन्नू सिंह,, सुनिधि राय, मृदुल पांडे ,सर्वेश वर्मा ,चंदन सिंह ,विजेंद्र पांडे ,अखिलेश ठाकुर, आदि लोग मौजूद रहे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…