बलिया डेस्क : शुक्रवार को नवागत एसपी विपिन टाडा ने चार्ज सभाल लिया है। इसके बाद शनिवार को बिना तामझाम और हुटर बजाए ही शहर का भ्रमण करने निकल पड़े। इस दौरान एसपी का ट्रेलर देखने को मिला, दरअसल हल्के की पुलिस एसपी की आहट से ठेले-खोमचे वालों को पहले से ही इशारा कर दिए।
जिससे जब एसपी सड़क से गुजरे तो सड़कें बिल्कुल अतिक्रमण मुक्त दिखा, लेकिन जैसे ही एसपी का वाहन गुजर गया, स्थिति एक बार फिर से जस का तस हो गया। गौरतलब हो कि नवागत एसपी विपिन टाडा का ट्रेलर कैसा होगा, इसको लेकर शहर तथा जिलेवासियों में गजब का उत्साह है।
इसी कड़ी में शनिवार को एसपी विपिन टाडा ने ट्रेलर दिखाया। अपने सधे अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले एसपी विपिन टाडा शनिवार को लगभग बजे शहर का भ्रमण करने निकले। इस दौरान एसपी ने पूरे शहर का भ्रमण किया।
मजे की बात ये देखने को मिली, जिस रोड से एसपी साहब गुजरने वाले थे, उस हल्के के सिपाही को पहले से ही कहीं न कहीं से मालूम चल गया था, लिहाजा अतिक्रमण और जाम को हटाकर रोड पूरा खाली करा दिए थे। जिससे थोड़ी ही देर के लिए सही शहर जाममुक्त हो गया था।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…