कैंसर से जूझ रहे बलिया के गणेश के पास इलाज के नहीं हैं पैसे, आइये मदद के लिए बढ़ाएं हाथ

बेल्थारा रोड डेस्क–  गरीब लोगों के इलाज के लिए केंद्र की मोदी सरकार आयुष्मान भारत योजना चला रही है। इस योजना के तहत जिन मरीज़ों के पास पैसे नहीं, वह अस्पताल में मुफ्त में अपना इलाज करा सकते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या इस योजना का लाभ हर ग़रीब को मिल रहा है?
उत्तर प्रदेश के बलिया के बेल्थारा रोड के रहने वाले गणेश पासी की हालत को देख कर तो साफ तौर पर कहा जा सकता है कि सरकार की योजना ग़रीबों के इलाज के लिए पर्याप्त नहीं है।

गणेश पिछले दो सालों से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके पास अपना इलाज कराने के लिए पैसे नहीं हैं। वह आर्थिक रुप से बेहद कमज़ोर हैं। लॉकडाउन से पहले गणेश किसी तरह अपने इलाज के लिए पैसा जुटा लिया करते थे, वह ताड़ी उतारने का काम करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद उनका काम बंद हो गया। जिससे कमाई का हर ज़रिया बंद हो गया। जिसके बाद गणेश ने अपने इलाज के लिए लोगों से पैसे मांगे।

कुछ लोग उनकी मदद के लिए सामने भी आए। लेकिन आम लोगों की ये मदद कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के लिए पर्याप्त नहीं थी। लोगों ने उन्हें सरकार से मदद मांगने के लिए कहा। जिसके बाद वह अपने इलाके के विधायक धनंजय कनौजिया के पास पहुंच गए। लेकिन वहां से उन्हें मायूसी हाथ लगी।

विधायक ने गणेश की मदद का आश्वासन तो दे दिया, लेकिन नेताओं के आश्वासन कब पूरा हुआ करते हैं। लिहाज़ा गणेश तक कोई मदद नहीं पहुंची। वह बीमारी से इसी तरह लड़ते रहे। जब वह पूरी तरह मोहताज हो गए तो कुछ लोगों ने उनकी मदद कर उन्हें बीएचयू में एडमिट करा दिया। फिलहाल बीएचयू में ही उनका इलाज चल रहा है।

गणेश के परिवार में एक उनकी पत्नी हैं और तीन छोटे बच्चे हैं। वह अपने परिवार में अकेले ही कमाने वाले शख्स हैं। गणेश की बीमारी के बाद उनके परिवार की हालत बेहद दयनीय हो गई है। गणेश के परिवार ने दुख की इस घड़ी में लोगों से मदद की गुहार लगाई है। बलिया ख़बर अपने तमाम पाठकों से अपील करता है कि वह गणेश के परिवार की मदद के लिए आगे आएं।ज्यादा जानकारी के लिये आप उनके बेटे से इस नंबर 9118364687 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

गणेश का अकाउंट नंबर 
Name – Ganesh
Father’s name- Heeralal
AC NO – 676102010013335
Ifsc code- UBIN0567612
Branch – Union Bank , Belthara Road

फ़ोन पे नंबर 8543943556

नोट- बलिया ख़बर की टीम ने इस मामले को अपने स्तर पर वेरीफाई किया है . 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago