बैरिया डेस्क : यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन ने बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। लाकडाउन के बाद अन्य ट्रेनों के साथ ही इस ट्रेन का परिचालन बन्द कर दिया गया था, जिससे कोलकाता तक यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में यात्री प्राइवेट बस से 1500 रुपये किराया देकर यात्रा करते है। अब रेल प्रशासन ने 03105 अप व 03106 डाउन बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को 12 दिसम्बर से अंतिम आदेश तक चलाने का निर्णय लिया है। 03105 अप सियालदह-बलिया विशेष ट्रेन 12 दिसम्बर से अगली सूचना तक सियालदह से प्रतिदिन 13़ 40 बजे प्रस्थान कर छपरा होते हुए सुरेमनपुर में ठहराव होते हुए बलिया 05़ 55 बजे सुबह पहुंचेगी।
वही, 03106 डाउन बलिया-सियालदह विशेष गाड़ी 13 दिसम्बर से प्रतिदिन बलिया से 08़ 50 बजे प्रस्थान कर नई हाटी जं. होते हुए सियालदह 03़ 20 बजे सुबह पहुंचेगी। इसके अलावे गाजीपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का परिचालन भी शुरू करने का रेल प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है।
इस ट्रेन का बलिया में ठहराव होगा, जबकि सुरेमनपुर स्टेशन पर नही रुकेगी। इस बाबत वाणिज्य अधीक्षक विश्वजीत गांगुली ने बताया कि बलिया-सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होगा, इसका आदेश आ गया है।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…