Categories: बलिया

बलिया में बनेगी नई जेल, निर्माण के लिए 60 एकड़ भूमि की तलाश जारी

बलिया जिला कारागार की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 1917 में स्थापित जिला जेल में कैदियों की रखने की क्षमता कम है। जिसको देखते हुए अब दूसरी जगह भवन निर्माण कराने का प्रयास हो रहा है। हालांकि अभी जमीन नहीं मिल पाई है।

शहर के बार करीब 339 कैदियों के रखने की क्षमता वाले जेल का निर्माण हुआ था। लेकिन समय के साथ कम क्षमता वाले जेल में क्षमता से दोगुना कैदी बंद होने लगे। इसके कारण कई तरह की परेशानियां पैदा हुईं। शौचालय, पानी, खाना, तमाम तरह की परेशानियों के सामना बंदियों व जेल प्रशासन के अधिकारियों को करना पड़ता है। इसके लेकर जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर नए जेल के निर्माण की मंजूरी देने की मांग की। जिसके बाद शासन ने नई जेल निर्माण को स्वीकृति दे दी है।

नए जेल में करीब 2 हजार कैदियों की क्षमता होगी। साथ ही इसके निर्माण में हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस नए जेल के निर्माण 60 एकड़ जमीन पर होगा। इसके लिए शहर से 10 किमी परिधि में भूमि की तलाश है। नए जेल के लिए जमीन की व्यवस्था की जा रही है। पहले सुखपुरा के बसंतपुर में जमीना खोजी गई लेकिन वहां नहीं मिली। इसके बाद सुखपुरा के करनई में भूमि की खोजबीन हुई लेकिन यहां से भी सफलता नहीं मिली। गड़वार के नरायणपाली गांव में जगह की खोज होने लगी। काफी हद तक जमीन मिल चुकी है। बाकि शेष के लिए किसानों से बातचीत हो रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago