Categories: बलिया

यूक्रेन से भारतीयों की वतन वापसी, बलिया के 7 लोग सकुशल लौटे

बलिया। यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को जल्द वापसी का दावा विदेश मंत्रालय कर रहा है। बलिया जिले के भी 17 लोग यूक्रेन में फंसे होने ही सूचना मिली थी। हालांकि इनमें से 7 लोगों की सकुशल वापसी हो चुकी है। बाकी लोगों को लाने की भी जद्दोजहद जारी है।

यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों से मिलकर प्रशासनिक अमला उनका हालचाल जान रहा है। ऐसे में जब छात्र जब अपने घर पहुंचे तो तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका हाल जाना। वहीं आपदा प्राधिकरण बलिया के आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि निःशुल्क और सुविधाजनक तरीके से सभी लोगों को घर तक पहुंचाया जा रहा है।

यूक्रेन से आने के बाद नई दिल्ली से इनोवा रिजर्व करके इनको घर भेजा जा रहा है। सारा खर्च सरकार उठा रही है। सदर तहसील क्षेत्र के सेमरिया में कृष्ण प्रसाद श्रीवास्तव से तहसीलदार सदानंद सरोज ने और फेफना में हर्षित दूबे से मुलाकात कर हालचाल जाना। इसी तरह बेल्थरारोड के तहसीलदार ने भी अपने क्षेत्र के यूक्रेन से लोगों के परिजनों से मुलाकात की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago