Categories: बलिया

बलिया- अधिकारियों को EVM की सुरक्षा का जिम्मा, 8-8 घंटे की शिफ्ट में देंगे पहरा

बलिया। विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब स्ट्रॉन्ग में रखीं EVM की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जहां 8-8 घंटे की शिफ्ट में अब अधिकारी भी तैनात रहेंगे। EVM की सुरक्षा के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। ताकि कोई भी प्रत्याशी EVM की सुरक्षा को लेकर सवाल ना उठा सके। क्योंकि अधिकतर चुनाव में हार मिलने के बाद EVM को लेकर सवाल खड़े होते हैं। ऐसे में बलिया जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है।

काउंटिंग के लिए मण्डी समिति में बने सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में EVM और वीवीपैट मशीनों के साथ ही गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने 4 से 10 मार्च तक 8-8 घण्टे तीन शिफ्ट में अधिकारियों की तैनाती की है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक संजय कुमार मिश्र के स्थान पर बाढ़ खण्ड के सहायक अभियंता अमृत लाल रजक को लगाया गया है। रात 10 बजे से सबह 6 बजे तक भानु प्रताप सिंह के स्थान पर सहायक अभियंता बाढ़ खण्ड के इन्द्रासन कुमार गौतम को लगाया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago