बलिया जिला कारागार की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 1917 में स्थापित जिला जेल में कैदियों की रखने की क्षमता कम है। जिसको देखते हुए अब दूसरी जगह भवन निर्माण कराने का प्रयास हो रहा है। हालांकि अभी जमीन नहीं मिल पाई है।
शहर के बार करीब 339 कैदियों के रखने की क्षमता वाले जेल का निर्माण हुआ था। लेकिन समय के साथ कम क्षमता वाले जेल में क्षमता से दोगुना कैदी बंद होने लगे। इसके कारण कई तरह की परेशानियां पैदा हुईं। शौचालय, पानी, खाना, तमाम तरह की परेशानियों के सामना बंदियों व जेल प्रशासन के अधिकारियों को करना पड़ता है। इसके लेकर जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर नए जेल के निर्माण की मंजूरी देने की मांग की। जिसके बाद शासन ने नई जेल निर्माण को स्वीकृति दे दी है।
नए जेल में करीब 2 हजार कैदियों की क्षमता होगी। साथ ही इसके निर्माण में हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस नए जेल के निर्माण 60 एकड़ जमीन पर होगा। इसके लिए शहर से 10 किमी परिधि में भूमि की तलाश है। नए जेल के लिए जमीन की व्यवस्था की जा रही है। पहले सुखपुरा के बसंतपुर में जमीना खोजी गई लेकिन वहां नहीं मिली। इसके बाद सुखपुरा के करनई में भूमि की खोजबीन हुई लेकिन यहां से भी सफलता नहीं मिली। गड़वार के नरायणपाली गांव में जगह की खोज होने लगी। काफी हद तक जमीन मिल चुकी है। बाकि शेष के लिए किसानों से बातचीत हो रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…