Categories: बलिया

नई सुविधाः अब बलिया के 48 डाकघरों में कर सकेंगे यूपीआई से भुगतान

बलिया के डाकघरों में नई सुविधा की शुरुआत की गई है। अब जिले के 48 डाकघरों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं, ताकि ग्राहक यूपीआई से ऑनलाइन भुगतान कर सकें।

यानि कि डाकघर में अब डिजिटल पेमेंट से भुगतान हो सकेगा। बता दें कि देशभर के सभी डाकघरों के बुकिंग काउंटर्स पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं जिससे ऑनलाइन पेमेंट किया जा सके। इसी तर्ज पर उत्तरप्रदेश के डाकघरों में भी क्यूआर कोड लगाने का काम शुरु हो गया है।

प्रदेश के वाराणसी परिक्षेत्र के सभी छह प्रधान डाकघरों और 268 उप डाकघरों में डाक विभाग ने डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था के लिए क्यूआर कोड से यूपीआई आधारित आनलाइन भुगतान की सुविधा ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दी है। इसमें वाराणसी के 86, जौनपुर के 54, गाजीपुर के 54, बलिया के 48, चंदौली के 18 और संत रविदास नगर (भदोही) के 14 डाकघर शामिल हैं।

अब इन डाकघरों पर ग्राहक ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। पीएमजी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पत्र, रजिस्टर्ड पार्सल, रजिस्टर्ड फॉरेन पत्र, व अन्य रजिस्टर्ड आर्टिकल्स, इंटरनेशनल एयर पार्सल, एरोग्राम इंटरनेशनल, फ्रैंकिंग मशीन रिचार्ज, बिजनेस पोस्ट, बिल मेल सेवा, विभागीय परीक्षा शुल्क इत्यादि के चार्ज का भुगतान अब कैश के अलावा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भी हो सकेगा। पत्र-पार्सलों की बुकिंग के दौरान काउंटर क्लर्क द्वारा प्वाइंट ऑफ सेल पर पत्र के प्रेषक व प्राप्तकर्ता की सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद ग्राहक को रकम बताई जाएगी और क्यूआर कार्ड को स्कैन कर भुगतान की प्रक्रिया संपन्न करने को कहा जाएगा।

खासबात यह है कि इस क्यूआर कोड से किसी भी यूपीआई पेमेंट एप्लीकेशन यानि फोन पे, गूगल पे, डाक पे, पेटीएम या एमेजन पे से भी भुगतान हो सकेगा। डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि इससे डाकघरों में आए हुए ग्राहकों को फुटकर पैसों की समस्या से राहत मिल जाएगी और काउंटर पर बैठे डाक सहायक को भी नकद लेन-देन से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा और समय की भी बचत होगी। इसके अलावा, रेलवे डाक सेवा में स्थित काउंटर्स पर भी ये क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जहां देर रात तक बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होती है। हालांकि नकद रकम देकर डाक वस्तुओं की बुकिंग का कार्य भी पूर्व की ही भांति होता रहेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago