बलिया में निजी स्कूली वाहन बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूलों के अनफिट वाहन सड़कों पर फर्राटे मार दौड़ रहे हैं। इनमें बच्चों को ठूंस-ठूंस कर स्कूल भेजा जा रहा है और किसी भी तरह के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है।
परिवहन विभाग ने जब ऐसे स्कूली वाहनों की चेकिंग की 650 छोटे-बड़े स्कूली वाहनों में से 275 वाहन अनफिट मिले। इनमें से अधिकतर अनफिट वाहन शहरी क्षेत्र में स्थापित बड़े स्कूलों के हैं।ऐसे में विभाग के द्वारा स्कूलों को नोटिस जारी कर वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने की निर्देश दिए हैं। यदि अब भी स्कूलों के द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं बनवाया जाता को सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि जिले में सैंकड़ों निजी स्कूल संचालित हो रही हैं। अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों के द्वारा बच्चों को घर से लाने- ले जाने के लिए वाहनों को लगाया गया है। लेकिन इनमें सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा व भविष्य को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। अभिभावकों से अनुरोध है कि अनफिट स्कूल बसों से अपने बच्चों को ना भेजें। जिला परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक में इस बात पर विचार- विमर्श हुआ कि स्कूल में चलने वाले अनफिट बसें छात्रों के लिए नुकसानदेह हैं। जिनसे कभी भी दुर्घटना हो सकती हैं ।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…