नेपाल विमान हादसे में बलिया लोकसभा के 5 लोगों की मौत, सांसद ने कहा- मदद के लिए प्रयास जारी

बलिया। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के क़रीब यती एयरलाइंस का एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी और लैंडिंग के पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव में लगे अधिकारियों ने बताया है कि अब तक 68 लोगों के शव निकाले गए हैं। नेपाली सेना के प्रवक्ता रति कृष्णा प्रसाद भन्डारी ने कहा, “शुरुआत में ऐसा लगा था कि पाए गए लोगों में से कुछ जीवित हैं. लेकिन हमें अभी तक कोई घायल नहीं मिला है। ” पांच भारतीय यात्री भी थे

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरुला ने बताया है कि यात्रियों में नेपाल के 53 और भारत के पांच लोग शामिल थे।  इसमें बलिया लोकसभा के गाजीपुर निवासी 5 लोग भी शामिल हैं। इसमें संजय जैसवाल, सोनू जैसवाल, राजभर अनिल, अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा शामिल हैं। वहीं बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि विमान दुर्घटनाग्रस्त के दौरान हमारी लोकसभा के 5 लोगों की मौत का दुखद समाचार मिला है। नेपाल में भारतीय उच्चायोग से सरकार लगातार संपर्क में हूँ । पीड़ित परिवार को हर संभव मदद के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago