Categories: बलिया

बलिया- मकर संक्रांति पर दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की मौत

बलिया में मकर संक्रांति पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के दुबेछपरा ढाला पर बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। त्योहार की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं।

बताया जा रहा है कि बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर के उदयी छपरा निवासिनी बाढ़ पीड़िता लक्ष्मीना देवी 58 वर्षीय पत्नी स्व. सुदर्शन तीयर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर दुबे छपरा ढाला से कहीं जा रही थीं। इसी बीच‌ बलिया की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक चालक बाइक के साथ भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने आनन फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लक्ष्मीना को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

वहीं हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन भी आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में इलाज के दौरान लक्ष्मीना की मौत हो गई। परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं गांव में मातम छा गया।
Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago