Categories: बलिया

मकर संक्रांति पर मंत्री दयाशंकर ने लगाई आस्था की डुबकी, दही-चूड़ा भी खाया

बलिया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने मोक्षदायिनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्नान के बाद दान-पुण्य और पूजा-पाठ कर लोगों की खुशहाली की कामना की। वहीं पूरे जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

बता दें मंत्री दयाशंकर सुबह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ करीब एक किमी तक पैदल चलकर मोक्षदायिनी मां गंगा के संगम तट पर पहुंचे और स्नानादि किया। इस बीच वहां मौजूद लोगों के साथ गंगा नदी में विकसित हो रहे जलमार्ग के विकास पर भी काफी चर्चाएं हुई। इस दौरान मंत्री सिंह स्नानादि के बाद अपने संग मौजूद दर्जनों लोगों के साथ गंगा घाट पर आयोजित दही-चूड़ा सहभोज में भी शामिल हुए। मंत्री ने परम्परा के अनुसार दही-चूड़ा का आनंद भी लिया।

इस दौरान मंत्री कहा कि मकर संक्रांति खिचड़ी का पर्व सभी के लिए खुशहाली भरा हो यही कामना है। भगवान भास्कर के उत्तरायण होने और ऋतु परिवर्तन का यह प्रतीक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। इस दौरान मंत्री के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago