Categories: बलिया

बलिया में मना मायावती का जन्मदिन, विधायक उमाशंकर सिंह बोले-जिस दिन बैलेट पेपर से चुनाव होगा, उस दिन बसपा की सरकार होगी

बलिया। BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने 2024 को लेकर बसपा की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि BSP लोकसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी किसी के साथ कोई भी गठबंधन नहीं होगा। यही नहीं 2023 में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां भी कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा।

मायावती के इस ऐलान के बाद बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षैत्र से विधायक उमाशंकर सिंह ने भी कहा कि आगामी चुनाव बहुजन समाज पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने बताया कि बहन जी ने पार्टी के सबसे ऊंचा पद पर उनको जिम्मेदारी सौंपी है। यह उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। साथ ही कहा कि जिस दिन बैलेट पेपर से चुनाव होगा, उस दिन बसपा की सरकार होगी

इसके अलावा विधायक उमाशंकर सिंह ने प्रदेश की बीजेपी सरकार भी हमला बोला। उन्होंने नगर पंचायत चुनाव टलने पर कहा कि ये पूरी तरह से सरकार की कमी है और अधिकारियों की लापरवाही है। साथ ही कहा कि जब आरक्षण को लेकर सही फैसला नहीं होता तब तक चुनाव नहीं होने देंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago