Categories: बलिया

ओडिशा से बलिया सप्लाई हो रहा 20 किलो गांजा सोनभद्र में पकड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बलिया। यूपी में मादक पदार्थ को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोनभद्र में बभनी पुलिस ने ओडिशा से बलिया सप्लाई हो रहा 20 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गांजे के साथ ही कार भी जब्त कर ली। साथ ही पकड़े गए तीनों गांजा तस्करों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। साथ ही अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चेकिंग के दौरान पकड़ाया गांजा
बताया जा रहा है कि शनिवार को बभनी पुलिस थाने गेट के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी छत्तीसगढ़ की ओर से एक कार आई। पुलिस ने उसे रोका, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर वाहन हो पकड़ लिया। जब पुलिस ने वाहन चेक किया तो गांजे के 20 पैकेट बरामद हुए। जब उसका वजन कराया गया तो सभी पैकेट का प्रत्येक का वजन एक-एक किलोग्राम रहा।

बलिया सप्लाई हो रहा था गांजा
जानकारी देते हुए एसएसआई राम सिंहासन शर्मा ने बताया कि कार में 3 लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम राज कुमार मिश्र पुत्र ध्रुव कुमार मिश्र, जितेंद्र गोंड पुत्र फागू गोंड तथा मनोहर कुमार पुत्र लाल बिहारी चौहान निवासी जमुई थाना सिकंदरपुर बलिया बताया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर बलिया जा रहे थे। इसकी किमत लगभग दो लाख रुपए है। राज कुमार मिश्र इसके पहले भी कई बार एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago