बलिया। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के क़रीब यती एयरलाइंस का एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी और लैंडिंग के पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव में लगे अधिकारियों ने बताया है कि अब तक 68 लोगों के शव निकाले गए हैं। नेपाली सेना के प्रवक्ता रति कृष्णा प्रसाद भन्डारी ने कहा, “शुरुआत में ऐसा लगा था कि पाए गए लोगों में से कुछ जीवित हैं. लेकिन हमें अभी तक कोई घायल नहीं मिला है। ”
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता जगन्नाथ निरुला ने बताया है कि यात्रियों में नेपाल के 53 और भारत के पांच लोग शामिल थे। इसमें बलिया लोकसभा के गाजीपुर निवासी 5 लोग भी शामिल हैं। इसमें संजय जैसवाल, सोनू जैसवाल, राजभर अनिल, अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा शामिल हैं। वहीं बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि विमान दुर्घटनाग्रस्त के दौरान हमारी लोकसभा के 5 लोगों की मौत का दुखद समाचार मिला है। नेपाल में भारतीय उच्चायोग से सरकार लगातार संपर्क में हूँ । पीड़ित परिवार को हर संभव मदद के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…