Ballia- लापरवाही पर डीएम ने की बड़ी कारवाई, कंपनी पर लगाया 3.92 लाख का जुर्माना !

बलिया: कटहल नाले के सफाई कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद सिंचाई विभाग ने सम्बंधित फर्म पर बड़ी कार्रवाई की है। सिचाई खण्ड के अधीक्षण अभियंता ने मेसर्स प्रताप कंस्ट्रक्शन पार्टनर राणा प्रताप सिंह निवासी फरीदपुर पचखोरा पर 3 लाख 92 हजार 204 रुपये का अर्थदंड लगाया है। इसके साथ ही अनुबंध भी समाप्त कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अनुबंध के अनुसार कटहल नाला के 1.800 किमी से 4.600 किमी एवं 13.900 से 18.600 किमी के बीच सिल्ट-सफाई कार्य किया जाना था।

इसी बीच विगत 4 जून को अधिशासी अभियंता ने पत्र के माध्यम से बताया कि ठेकेदार द्वारा 2 जून 2021 से 16 जुलाई 2021 तक लगभग 50 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है। शेष कार्य कराने में असमर्थता जाहिर की जा रही है। इसका कारण नाले तक मशीनों की पहुंच नहीं हो पाना बताया जा रहा था ।इसी बीच बृहस्पतिवार, 16 जून 2022 को जिलाधिकारी ने कटहल नाले में हो रहे सिल्ट-सफाई कार्य का बकायदा निरीक्षण कर दिया और धीमी प्रगति पर सिंचाई विभाग से जिम्मेदार अफसरों से सवाल किया।

इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने मेसर्स प्रताप कंस्ट्रक्शन के ऊपर अनुबंधित लागत के सापेक्ष पांच प्रतिशत, यानि 3 लाख 92 हजार 204 रुपये का अर्थदंड की कार्रवाई करते हुए अनुबंध को समाप्त कर दिया है। वर्तमान में सुधा एसोसिएट्स द्वारा कटहल नाले के सिल्ट सफाई का कार्य किया जा रहा है। पहले एक बड़ी मशीन से सफाई का कार्य हो रहा था परंतु अब तीन और मशीनें लगा दी गई है। पहले के ठेकेदार ने परमानंदपुर के पास मशीनें न पहुंच पाने की दिक्कत बताई गई थी लेकिन जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद तहसील कर्मियों और ग्राम प्रधान जलालुद्दीन के सहयोग से मशीनों की पहुंच नाले तक करवा दी गई है। जिससे अब नाले की सफाई का कार्य जारी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago