Categories: बलिया

सम्पूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंची जिलाधिकारी, मायूस होकर लौटे फरियादी

बलिया के बिल्थरारोड में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम रखा गया। इसमें नवागत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल भी शामिल होने वाले थीं। उनके आने की खबर लगते ही कार्यालय में बड़ी संख्या में फरियादी इकट्ठा हो गए लेकिन किसी कारण से डीएम नहीं पहुंच पाई। जिससे फरियादी मायूस होकर लौट गए।

बता दें कि संपूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में रखा गया। इसमें कुल 195 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से 10 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को संदर्भित कर दिया। इनमें राजस्व, विकास, आपूर्ति, पुलिस, विद्युत और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। समाधान दिवस में दोथ के ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार यादव ने चकरोड और प्राथमिक विद्यालय के रास्ते और खेल मैदान पर किये गए अतिक्रमण को हटाने ने लिए शिकायती पत्र दिया।

इसके अलावा नगर की रहने वाली नीतू देवी ने सीएचसी सीयर के पैथोलॉजी के लैब टेक्नीशियन द्वारा खून जांच के लिए पैसा मांगने की शिकायत की, परसिया गांव के एक व्यक्ति द्वारा गांव के कुछ लोगो द्वारा नाले पर अवैध कब्जा करने का शिकायती पत्र दिया गया। तहसीलदार ने समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय ने प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय, सीएमओ , नायब तहसीलदार दीपक सिंह, खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago