बलिया डेस्क : बलिया के पत्रकार रतन सिंह के मामले में अब प्रशासन काफ़ी सक्रिय हो चुका है और इसके फ़रार चल रहे आरोपी तेजबहादुर सिंह, अनिल सिंह और उदय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस केस के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ़्तार कर लिया था.
इस बीच अब रतन सिंह के घर वालों से भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मुलाक़ात की है. इस दौरान नीरज शेखर ने शोक संवेदना ज़ाहिर की. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक़्त में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं. उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी.
उन्होंने आगे कहा है कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और उनकी हर मुमकिन मदद की जाएगी. बता दें कि अब यह मामला हाईप्रोफाइल बन चुका है और इसे लेकर देश भर में आक्रोश है. पत्रकारों से लेकर आम लोग भी रतन सिंह के लिए इंसाफ़ की माँग कर रहे हैं.
वहीं इसमें पुलिस ने 10 लोगों के ख़िलाफ़ नामजद मुकदमा दर्ज किया था. इसके अलावा 6 आरोपितों को इस वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ़्तार कर लिया गया था.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…