Categories: बलिया

मंत्री का अज़ान को लेकर बयान जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश- नारद राय

बलिया डेस्क: प्रदेश सराकार में राज्यमंत्री और बलिया से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा अजान के लिए लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पाबंदी लगाने के बयान पर बुधवार को पूर्व मंत्री और सपा नेता नारद राय ने मोर्चा खोल दिया उन्होंने इसको लेकर बलिया के जिलाधिकारी अदिति सिंह से मुलाकात कर विरोध जताया। उन्होंने अपना विरोध जताते हुये कहा कि योगी सरकार के मंत्री की मांग को गलत हैं और इसे धार्मिक उन्माद भड़काने का कृत्य करार दिया।

उन्होंने कहा कि मस्जिद से उठने वाली आवाज से विद्यार्थियों सहित आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होती है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री की मांग बलिया की गंगा-जमुनी तहजीब को खराब करने वाला है। मंत्री अपने इस बयान से सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। इस प्रकार से समाज को बांटने के प्रयास को समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

मंत्री द्वारा पत्र लिखने की निंदा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा धार्मिक त्योहारों पर डीजे के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया है, परंतु क्या यह आदेश वर्ग विशेष पर लागू होता है। जबकि अन्य आयोजनों में खुलेआम डीजे का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मंत्री ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसके दम पर वह आगामी चुनाव का सामना कर सकें। इसलिए ओछी हरकत कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago