बलिया में तैनात इस प्रभारी निरीक्षक की डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने की तारीफ़

बलिया डेस्क: पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने पूर्व में थाना  नरही के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा की तारीफ़  की है। उन्होंने एक पत्र लिखते हुए कहा कहा कि थाना नरही में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा के मौजूद रहते हुए मेरे द्वारा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया तो, थाने की साफ-सफाई और अभिलेखों का रखरखाव सही व्यवस्थित ढंग से पाया गया।

उन्होंने आगे अपने पत्र में लिखा कि विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती और सीज़ किए गए वाहनों को व्यवस्थित ढंग से उन पर संबंधित मुकदमों का अंकन करके से रखा गया था। उन्होंने आगे अपने पत्र में कहा कि थाना में रखे गए अभिलिखों का रखरखाव एवं थाने की साफ-सफाई सहीत बैराकों, भवनों, मालखाना बंदी गृह, भोजनालय आदि की भी साफ-सफाई बहुत अच्छी पाई गई। इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय से जनसुनवाई पोर्टल पर समय पर प्राप्त संदर्भों का भी समय के साथ निस्तारण किया जाना पाया गया।

उन्होंने आगे अपने पत्र में लिखा कि इससे उक्त कार्य आपके राजकीय कार्य की प्रति समर्पण एवं लगन को परिलक्षित करता है। इसकी पूरी- पूरी प्रशंसा की जाती है। उन्होंने पत्र के आखिरी में लिखा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निष्ठापूर्वक, ईमानदारी एवं लगन के साथ निभाते रहेंगे। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। आपको बता दें कि ज्ञानेश्वर मिश्रा इस वक़्त उभांव थाना पर तैनात है।

ज्ञानेश्वर मिश्रा द्ववाारा किये गये प्रशंसनीय  कार्य को  पढ़ने के लिये इस लिंक पर क्लिक करें

सतीश

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago