नगरा कांड – वाराणसी में किया गया किशोरी का अंतिम संस्कार, उठे सवाल!

बलिया के नगरा के सिकरहटा गांव के पास लहुलुहान हालत में मिली किशोरी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार पिता की मर्जी के खिलाफ वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर कर दिया गया। युवती के पिता चाहते थे कि उसका अंतिम संस्कार उसके गांव पर ही हो लेकिन अचानक ही उसका अंतिम संस्कार वाराणसी में कर दिया गया।

इस घटना में सबसे संदिग्ध बात यह है कि अंतिम संस्कार से पहले युवती के पिता सहित वहां पर मौजूद सभी लोगों के फोन स्विचऑफ मिले और जब फोन ऑन हुए तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। युवती की मौत के बाद इस तरह से अचानक अंतिम संस्कार कई सवालों को जन्म दे रहा है।

आखिर क्यों आनन-फानन में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी मौत के साथ ही घटना के कई राज दफ्न हो गए। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस बीते 7 दिनों में कुछ खास खुलासे नहीं कर पाई। जिस आरोपी को पकड़ा उसके साथ मुठभेड़ भी हई। लेकिन घटना के कारणों का पर्दाफाश नहीं हुआ।

बता दें कि बीते 14 अक्टूबर की शाम को 13 वर्षीय किशोरी अपने गांव के इंटर कालेज में रावण बध का मेला देखने गयी थी लेकिन अगले ही दिन वह खून से लथपथ हालत में सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मिली। जिसके हाथ में धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। उसकी हालत देखकर लोगों ने दुष्कर्म की आशंका जताई। युवती को तुरंत अस्पताल भेज गया जहां से उसे गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब पीड़ित का परिवार न्याय की आस में है, ताकि आरोपियों को उनके किए की सजा मिल सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago