Categories: बलिया

बलिया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, युवती के अपहरण से हुआ खुलासा

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के गांव में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस घिनौने कारोबार को संचालित करने वाली महिला को कई खास लोगों का संरक्षण प्राप्त था जिसकी वजह से अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।

लेकिन बीते समय एक किशोरी का अपहरण हुआ तो इस गंदे कारोबार का खेल सामने आया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 7 सितंबर को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी संदिग्ध रुप से लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे खोजा लेकिन नहीं मिली।

इसी बीच लापता युवती सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला के पास पहुंच गई। महिला ने उसे इस घिनौने कारोबार में धकेलने की कोशिश की। इसी बीच 18 सितम्बर की रात को लड़की ने अपनी बड़ी बहन को उक्त गांव के एक घर में कैद होने की सूचना दी। इसके बाद उसकी बड़ी बहन व मां खोजबीन करते हुए रात करीब नौ बजे रोडवेज बस स्टेशन तिराहा (गड़वार तिराहा ) पर पहुंच गयी।

जैसे ही पीड़िता की मां और बहन वहां पहुंची तो कार सवार महिला और दो युवकों ने उनका भी अपहरण कर लिया। इसी दौरान रात 12 बजे किसी तरह अगवा लड़की ने डायल 112 को फोन कर मामले की जानकारी दी और ममद मांगी। तभी फेफना थाने की पुलिस तेजी में आई और पुलिस ने दोनों बहनों को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

इस मामले में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली उक्त महिला के अलावा नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी आशीष राय तथा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा निवासी आदित्य सिंह उर्फ मुलायम के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार, गैंगरेप तथा पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

वहीं जब आरोपियों से पूछताछ की तो कई खुलासे हुई। सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला कासिमाबाद के गांव की रहने वाली है। ग्रामीणों ने बताया कि वह दबंग और रसूखदार थी। वह लड़कियों ने देह व्यापार कराती थी और लग्जरी गाड़ियों में घूमती थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago