बलिया में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हुए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। रोडवेज डिपो से रोजाना चलने वाली लगभग 80 में 25 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिन बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे उनमें 10 निगम और 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
शासन के निर्देश पर 22 से 31 तक चालक और परिचालकों की छुट्टी भी रद कर दी गई। अब गंभीर परिस्थितियों में ही कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा।इस अवधि में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें लगातार 10 दिन ड्यूटी करने पर 1200 रुपये, नौ दिन ड्यूटी करने पर कर्मचारी को एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
नियमित एवं संविदा चालक, परिचालक 10 दिनों तक रोजाना 300 किलोमीटर से ज्यादा बस चलाते हैं तो उन्हें चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उमाकांत मिश्रा ने कहा कि आवश्यकता के हिसाब से बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। हर रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को पूरी सहूलियत दी जाएगी।
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…