Categories: बलिया

बलिया – जिंदगी की जंग हारी नगरा कांड की पीड़िता, एक हफ्ते से चल रहा था इलाज

बलिया। नगरा क्षेत्र में करीब एक हफ्ते से जिन्दगी की जंग लड़ रही पीड़िता हार गई। BHU के इमरजेंसी वार्ड में पीड़िता ने दम तोड़ दिया। बता दें ताड़ीबड़ा गांव में पीड़िता लहूलुहान हालत में मिली थी। पीड़िता की हाथ की नस भी कटी हुई थी। पीड़िता से दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई थी। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपों से इनकार किया था। साथ ही मुठभेड़ के बाद आरोपी नौशाद को गिरफ्तार किया गया था।

14 अक्तूबर को लड़की अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई थी। वहां से वह देर रात तक घर नहीं लौटी। तब रात में ही उसके परिजन और गांव वाले सोशल मीडिया पर उसके गुम होने की जानकारी साझा करने लगे। फिर खून से लथपथ किशोरी बेहोशी की हालत में सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मिली।

पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहां भी उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये वाराणसी के लिए डॉक्टरों में रेफर कर दिया। उस दिन से उसका इलाज चल रहा था लेकिन घटना के बाद आखिरी क्षण तक उसको होश नहीं आया। शुक्रवार की शाम को उसकी मौत हो गयी।

वहीं FIR में नौशाद को आरोपी बनाया गया था। सख्ती से पूछताछ में आरोपी नौशाद ने बताया कि घटना में प्रयुक्त ब्लेड, रुमाल, किशोरी का मनी पर्स व अन्य सामान मलप मोड़ पास झाड़ी में फेंका है। निशानदेही पर आरोपी नौशाद को लेकर पुलिस मलप मोड़ पहुंची। जहां आरोपी ने झाड़ी में छिपाए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नौशाद के पैर में लगी।

इस मामले को एसपी राजकरण नय्यर ने खुद संज्ञान में लिया था। उन्होंने पीड़िता के घर पहुंचकर पूछताछ की। इतना ही नहीं रात में चौखट पर बैठकर बयान भी दर्ज किए थे। साथ ही पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। और जल्द ही इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। अब मामले में पीड़िता की मौत हो गई है। देखना होगा कि कब तक पीड़िता को इंसाफ मिलता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago