बलिया के सिकंदरपुर में आज एक मुस्लिम महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अनूठे तरीके से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव की रहने वाली नगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
ऐसा आरोप है कि यह वही पेंटिंग है जिसको बनाने की वजह से नगमा के शौहर ने उसे घर से निकाल दिया था।
नगमा ने संवाददाताओं से कहा कि उसे मोदी और योगी से बहुत आस है। वह इन दोनों को अपना भाई मानती हैं और उम्मीद करती हैं कि वे देश की लाखों तलाकशुदा और ससुराल से सतायी गयी बेसहारा मुस्लिम महिलाओं की रक्षा करेंगे और उनके जीवन में रोशनी लायेंगे।
नगमा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मोदी और योगी की पहल से तलाक का संत्रास झेल रही मुस्लिम महिलाओं को जल्द न्याय मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि नगमा ने पिछले साल उच्चतम न्यायालय द्वारा तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिये जाने के बाद वह पेंटिंग बनायी थी। इससे नाराज उसके पति परवेज खान ने गत सितम्बर में कथित रूप से प्रताड़ित करके ससुराल से निकाल दिया था। इस वक्त वह अपने मायके में रहती है। नगमा ने इस मामले में सिकन्दरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…