वोटर लिस्ट में सनी की फोटो ने बलिया में सरकारी तंत्र के कारनामो को उजागर कर दिया

अभिनेत्री सनी लियोनी भले ही मुंबई में रहती हों लेकिन उनकी मौजूदगी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की मतदाता सूची में दर्ज हो गयी है. यही नहीं हाथी, हिरन और कबूतर की तस्वीरें भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं. इस तस्वीर के आने के बाद देश भर में हड़कंप मचा हुआ है. साथ ही बलिया में सरकारी तंत्र कैसे काम करता है इस बात का भी खुलासा हो ही गया .

जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिये बनायी जा रही मतदाता सूची में हुई इस गम्भीर गड़बड़ी के खुलासे के बाद एक संविदाकर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी सेवा समाप्ति की सिफारिश की है. अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि डाटा ऑपरेटर विष्णु वर्मा ने अपने स्थानांतरण से नाराज होकर बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सात नामों में गड़बड़ी करते हुए मतदाता के फोटो के स्थान पर सनी लियोनी, हाथी, मोर और कबूतर के फोटो लगा दिये हैं.

उन्होंने बताया कि आरोपी ऑपरेटर ने 361 बलिया नगर सामान्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पुनरीक्षण सूची 2018 के परिशिष्ट संख्या 2 के क्रमांक 906 यू बी क्यू 2878866 में दुर्गावती सिंह के नाम के सामने सनी लियोनी का फोटो लगा दिया है. इसी तरह प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे नारद राय के क्रमांक 1174 यू बी क्यू 2299832 पर उनकी फोटो के स्थान पर हाथी की तस्वीर लगा दी है. इसके अलावा कुँवर अंकुर सिंह के नाम के आगे हिरन का, तथा कुँवर गौरव के नाम के आगे कबूतर का फोटो अपलोड कर दिया है.

सिंघल ने बताया कि ऑपरेटर आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्त है. जिला प्रशासन ने संबंधित संस्था को पत्र लिखकर वर्मा को बर्खास्त करने की संस्तुति की है. मतदाता सूची की इस गड़बड़ी की जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गयी है और फेहरिस्त में हुई गलती को दुरुस्त कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि बलिया के तहसीलदार/सहायक निर्वाचन अधिकारी राम नारायण वर्मा की शिकायत पर वर्मा के विरुद्ध बलिया कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago