बलिया- ख़ुदकुशी मामले में पुलिस ने दिखाई मुश्तैदी, छात्रा का शव ढूढने में लगी पुलिस

बलिया। जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में एक छात्रा द्वारा बीते शुक्रवार की दोपहर में डीएसपी हेड पर जाकर घाघरा नदी में छलांग लगा दिया था। शव ढूढने को लेकर परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के गुहार लगाने के बाद रविवार को शव की छानबीन तेज हो गयी। पुलिस द्वारा जगह जगह जाल डलवाकर शव ढूढने का काफी प्रयास किया। लेकिन अब तक शव का पता नही चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को 16 वर्षीया छात्रा कुमारी पूजा जायसवाल द्वारा बीते शुक्रवार की दोपहर में डीएसपी हेड पर जाकर घाघरा नदी में छलांग लगा दिया था।

जब मामले का संज्ञान एसपी तक पहुंता पर पुलिस ने छानीबीन तेज कर दी। उभांव पुलिस ने रविवार की दोपहर में घाघरा नदी के किनारे पर तुर्तीपार से हल्दीरामपुर,बिहरा तक नदी में छात्र का शव बरामद करने का जगह-जगह जाल डाल कर काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नही लग सकी।

घटना स्थल से पुलिस ने छात्रा का मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल का नम्बर पुलिस सर्विलांस पर लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जिससे कई सुराग मिल सकते है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मामले में पुलिस कहाँ तक सफल हो पाती है। वहीं इस घटना के बाद छात्रा का घाघरा में छलांग लगाने को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago