टीडी कॉलेज में छात्र संघ के लिए लामबंद हुए छात्र नेता, ज्ञापन सौंप प्रशासन को दी ये चेतावनी

सोमवार को बलिया जिले के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने छात्र संघ चुनाव को लेकर ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य को लिखित पत्रक सौंपा। छात्र नेताओं ने मांग की है कि वर्तमान सत्र में छात्र संघ चुनाव कराया जाए। छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया को लेकर तिथि घोषित करने की मांग रखी गई है।

मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को दिए गए पत्रक में छात्र नेताओं ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उदय प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव का उदाहरण दिया है। कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान भी सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इन शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ चुनाव संपन्न कराए गए थे।

टीडी कॉलेज के छात्र नेताओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान ही उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव भी कराए गए। ये चुनाव कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए कराए गए थे। बता दें कि बीते साल देश समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था। जिसकी वजह लगभग सभी गतिविधियां बंद कर दी गई थीं।

कोरोना के ही वजह से मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए। लेकिन छात्र नेताओं की मांग है कि जब कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग खत्म हो चुका है और ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है तब छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित की जाए।

छात्र संघ चुनाव और छात्र नेताओं के ज्ञापन सौंपने पर हमने महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव से फोन के जरिए संपर्क किया। डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि “अभी मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मैं कहीं गया हुआ था और फिलहाल अपने घर पर हूं। इसलिए मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं है।”

गौरतलब है कि प्राचार्य को दिए गए ज्ञापन में छात्र नेताओं ने साफ लिखा है कि “अगर इस वर्ष छात्र संघ चुनाव नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी।”

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago