Categories: बलिया

बलिया के तीन भाजपा नेताओंं को मिली गोरक्ष प्रांत कार्यकारिणी में ये जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को प्रदेश की सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी अपनी संगठन मजबूत करने में लगी है। संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा ने गोरक्ष प्रांत की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। इस क्षेत्रीय कार्यकारिणी में बलिया जिले के तीन युवा नेताओं को जगह मिली है। जिले की सुनीता श्रीवास्तव, साकेत सिंह सोनू और आशुतोष सिंह को कार्यकारिणी में जगह मिली है।

भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय कार्यकारिणी में सुनीता श्रीवास्तव और साकेत सिंह सोनू को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। तो वहीं आशुतोष सिंह को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सुनीता श्रीवास्तव, साकेत सिंह सोनू और आशुतोष सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।

बता दें कि सुनीता श्रीवास्तव इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद संभाल चुकी हैं। क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने आशुतोष सिंह युवा मोर्चा के महामंत्री रहे हैं। आशुतोष सिंह इसके साथ ही घोसी विधानसभा के प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

सुनीता श्रीवास्तव, साकेत सिंह सोनू और आशुतोष सिंह के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। तीनों युवा नेताओं ने कहा है कि “जब पार्टी की ओर से हम पर भरोसा जताया गया है और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है तो हम पूरी कोशिश करेंगे की पार्टी के हित में काम करें।” सुनीता श्रीवास्तव ने कहा है कि “विधानसभा का चुनाव नजदीक आ चुका है। हमलोग पूरी मेहनत के साथ दिन-रात पार्टी के लिए काम करेंगे।” कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए आशुतोष सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “क्षेत्रीय अध्यक्ष ने हम जैसे युवाओं को जगह दिया है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से जो भी निर्देश होगा उसके हिसाब से हम काम करेंगे।”

Akash Kumar

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

17 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

18 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

19 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

19 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago