बलियाः मध्यांचल यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय स्तर 1500 मीटर की दौड़ में जनपद के प्रदीप कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रदीप चिलकहर के अंतर्गत पहाड़पुर गांव के निवासी है। जिन्होंने दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
आपको बता दें कि 21,22,23 अक्टूबर को मध्यांचल यूनिवर्सिटी भोपाल में तृतीय राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पहाड़पुर निवासी प्रदीप कुमार यादव पुत्र श्याम नारायण यादव ने पहला स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। प्रदीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर गोल्ड मेडल दिया गया।
वहीं गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रदीप कुमार यादव का चिलकहर में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान मानसिंह सेंगर, लक्ष्मी राम यादव मुद्रिका यादव ग्राम प्रधान अभय कुमार कौशल कामेश्वर यादव अभिषेक यादव रामाश्रय यादव सहित सैकड़ों क्षेत्र वासी उपस्थित रहे। उनकी जीत के बाद से ही गांव में खुशी का माहौल है, प्रदीप कुमार के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…