Categories: बलिया

बलिया- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हुए निलंबित, दो हफ्ते पहले किया था ज्वाइन

बलिया नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को शासन ने निलंबित कर दिया है। कार्यभार संभालने के दो सप्ताह बाद ही नवागत ईओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी को वित्तीय अनिमितता के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

निलंबन की अवधि में ईओ को लखनऊ स्थित मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। ईओ अखिलेश त्रिपाठी पर पहले बस्ती जिले में कार्यरत थे, जहां तैनाती के दौरान उन्होंने राज्य वित्त से आवंटित धन से ठेकेदारों का भुगतान किया था।

जबकि शासन का सख्त निर्देश है कि राज्य वित्त के मद का उपयोग कर्मचारियों के तनख्वाह, पेंशन, पीएफ और एलआईसी का भुगतान में ही किया जाए। लेकिन बस्ती के तत्कालीन और बलिया के नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने कोरोना काल में राज्य वित्त के मद से ही डीजल और अन्य खरीदे गए सामानों का भुगतान किया था।

इससे नगर पालिका बस्ती के कर्मचारियों का वेतन, पेंशन और पीएफ के अलावा एलआईसी आई का भुगतान लंबित हो गया था। इसके विरोध में कर्मचारी हाई कोर्ट चले गए थे। जिस पर उच्च न्यायालय ने शासन से जबाव तलब किया था। इसके बाद हुई जांच में अधिशासी अधिकारी दोषी पाए गए जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago