Categories: बलिया

बलिया- करंट की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत, गांव में पसरा मातम

बलिया में करंट की चपेट में आकर एक ट्रक चालक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। विनय परिवार में एकलौते कमाऊ सदस्य थे। ऐसे में उनकी मौत होने से अब परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।

गड़वार थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी 42 वर्षीय विनय पांडेय ट्रक चलता था। कहीं से सोमवार की रात वाहन लेकर पहुंचे विनय ट्रक को गड़वार मोड़ पर स्थित पेट्रोल पम्प पर खड़ा कर घर चला गया। मंगलवार की भोर में वह घर से वापस लौटे और ट्रक लेकर बलिया आ रहे थे। इसी बीच बलिया- गड़वार मार्ग पर फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढ़ा गांव के पास किसी वाहन को पास देने के लिए ट्रक सड़क किनारे ले गया। इसी बीच उपर से लटक रहे बिजली के तार से वाहन के उपरी हिस्से का सम्पर्क हो गया। इसके बाद वाहन में करंट उतर गया और झुलसकर विनय की मौके पर ही मौत हो गयी।

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब में मौजूद कागजातों के आधार पर शिनाख्त कर मामले से परिजनों को अवगत कराया। खबर मिलते ही गांव घर के लोग रोते-बिलखते पहुंच गये। इसके बाद पंचायतनामा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के एकलौते कमाऊ सदस्य थे विनय- गड़वार के दामोदरपुर निवासी विनय परिवार के एकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पुत्र 17 वर्षीय दुर्गेश तथा 14 साल की बेटी आदित्य है। बेटा इंटर तथा बेटी हाईस्कूल में पढ़ाई करते हैं। ट्रक चलाकर ही पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद गांव के लोग भी गमगीन हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago