Categories: बलिया

बलिया- रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर तैयार, 2 महीने से उद्घाटन का इंतजार

बलिया में जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर 2 महीने से लगा एस्केलेटर उद्घाटन की राह देख रहा है। ऐसे यात्रियों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। इसको बनाने में करीब 85 लाख रुपए की लागत आई थी। लेकिन अभी भी यात्री फुट ओवर ब्रिज से आते-जाते हैं।

बता दें एस्केलेटर लगाने वाली कार्यदायी संस्था जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड ने सेफ्टी सर्वे भी कर लिया है। एस्केलेटर रेलवे को हैंडओवर भी कर दिया गया है। गौरतलब है कि बलिया रेलवे स्टेशन पर 36 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव हैं। हर रोज करीब 6 हजार यात्रियों यहां आते हैं। छपरा-वाराणसी रुट पर सबसे अधिक आमदनी देने वाला स्टेशन है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए एस्केलेटर का लाभ यात्री ही नहीं उठा पा रहे।

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि “एस्केलेटर की सामान्य स्पीड 0.5 प्रति मीटर सेकंड है। अगर कोई यात्री नहीं होगा तो 0.2 प्रति मीटर सेकेंड की गति होगी। जो एक राउंड के बाद आटोमेटिक रुक जाएगी। किसी यात्री के असंतुलित होकर गिरने पर यह ठहर जाएगी। हालांकि उद्घाटन के बाद ही एस्केलेटर को शुरू किया जाएगा।”

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago