दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है अधिसूचना!

यूपी में इस बार नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जा सकते हैं। गुजरात चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी कर सकता है। दोनों चरणों के निकाय चुनाव दिसंबर में खत्म कर जनवरी के प्रथम सप्ताह में परिणाम घोषित करने की तैयारी है। इस बार करीब सवा चार करोड़ मतदाता 763 नगरीय निकायों के लिए अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।

यूं तो राज्य निर्वाचन आयोग को नगरीय निकाय चुनाव कराने के लिए डेढ़ माह यानी 45 दिन की जरूरत होती है, किंतु विशेष परिस्थितियों में आयोग ने 35-36 दिनों में भी चुनाव करा लेता है। पांच वर्ष पहले 2017 में भी आयोग ने 27 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर तीन चरणों में मतदान 22, 26 व 29 नवंबर को कराए गए थे।

मत की गिनती एक दिसंबर को हुई थी। यानी 2017 में भी आयोग ने केवल 36 दिनों में चुनाव संपन्न कराया था। इस बार भी आयोग को चुनाव कराने के लिए बहुत कम समय मिल रहा है। निकायों के गठन, परिसीमन व सीमा विस्तार के काम में सरकार को बहुत समय लग गया। अब सरकार मेयर, चेयरमैन व वार्डों के आरक्षण के काम में लगी है।

इस काम में करीब एक सप्ताह का समय और लगना तय है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग के पास 20 नवंबर के बाद ही आरक्षण के बाद निकायों की सूची पहुंचेगी। चूंकि मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के मंत्री गुजरात चुनाव में व्यस्त हो जाएंगे। गुजरात मैं एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। इसके अलावा नवंबर में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री व सरकार के मंत्रियों को विदेश भी जाना है। सूत्रों के अनुसार गुजरात में तीन दिसंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा, ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग इसके बाद कभी भी निकाय की अधिसूचना जारी कर सकता है।आयोग ने फिलहाल दो व तीन दोनों ही चरणों के चुनाव कार्यक्रम तैयार करवाया है, किंतु समय कम बचने के कारण सबसे अधिक संभावना दो चरणों में चुनाव कराने की बन रही है, क्योंकि जनवरी के पहले सप्ताह तक निकाय का गठन हो जाना चाहिए। फिलहाल आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लगा हुआ है। वर्ष 2017 में 3.32 करोड़ मतदाता थे जबकि इस वर्ष करीब एक करोड़ मतदाता बढ़ने की उम्मीद है। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की असल संख्या का पता चल सकेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago